गंगानगर चौराहे पर टूटी सड़क और गहरे गड्ढे आमजन के लिए मुसीबत बन चुके हैं। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर की तैयारियों की हकीकत सामने आने लगी है। सवाल यह है कि आखिर कब तक लोग इस बदहाल सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर रहेंगे?
आपके क्षेत्र में भी ऐसी समस्या है? हमें फोटो/वीडियो भेजें।