खजूरी ठाकुरवाड़ी में भगवान श्री कृष्णा जन्मोत्सव के छठे दिन बुधवार की रात 8:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का छठीहार मनाया गया। इस मौंके पर ठाकुरवाड़ी परिसर में स्थित सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। गांव के सभी श्रद्धालुओं के बीच रात्रि में महाप्रसाद का वितरण किया गया।