Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
hemant.suman
कोटा के विज्ञाननगर में चोरी का अनूठा मामला, दो युवक घर मे घुसकर चुराकर ले गए गेंहू का कट्टा बाइक पर आए दो युवकों ने की चोरी, सीसी टीवी में कैद हुई पूरी वारदात
Sangod, Kota
| Sep 1, 2026
MORE NEWS
कोटा किशोरपुरा पुलिस ने बरामद किए सोने-चांदी के जेवर, 24 घंटे में 25 लाख की चोरी का खुलासा पुलिस की कार्रवाई में चोरी गए करीब 140 ग्राम सोने और 1100 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए कोटा। किशोरपुरा थाना क्षेत्र की बजरंग बस्ती में सूने मकान से हुई करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। परिवादी तेजप्रकाश वर्मा उर्फ बंटी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी की सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों व आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की। पुलिस की कार्रवाई में चोरी गए करीब 140 ग्राम सोने और 1100 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। बरामद जेवरात की बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है। फिलहाल पुलिस चोरी के आरोपी की तलाश में जुटी है। कार्रवाई थाना प्रभारी चेतन शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
Sangod, Kota | Sep 1, 2026
अयाना में खेत पर अकेली बुजुर्ग महिला से मारपीट करने के मामले में आरोपी चम्पालाल गिरफ्तार कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध महिला को घायल करने वाला आरोपी पुलिस थाना अयाना की गिरफ्त में दुधली में खेत पर वृद्ध महिला से मारपीट के प्रकरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अकेली वृद्ध महिला को निशाना बनाकर वारदात करने वाला आरोपी चम्पालाल गिरफ्तार
Sangod, Kota | Sep 1, 2026
*कांग्रेस महिला ब्लॉक अध्यक्ष दृष्टि सुमन भाजपा में शामिल* कांग्रेस की महिला इकाई की ब्लॉक अध्यक्ष दृष्टि सुमन ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सांगोद क्षेत्र में कांग्रेस को लगे इस झटके के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अपने निजी आवास पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में दृष्टि सुमन को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कराई।
Sangod, Kota | Sep 1, 2026
सांगोद में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस महिला ब्लॉक अध्यक्ष दृष्टि सुमन भाजपा में शामिल ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सांगोद निजी आवास पर दुपट्टा पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस की महिला इकाई की ब्लॉक अध्यक्ष दृष्टि सुमन ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सांगोद क्षेत्र में कांग्रेस को लगे इस झटके के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अपने निजी आवास पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में दृष्टि सुमन को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कराई।
Sangod, Kota | Sep 1, 2026
नामांकन के बाद कांग्रेस को झटका, कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मेहता समेत 50 लोगों ने थामा भाजपा का दामन सांगोद। नगर पालिका चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सांगोद में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मेहता समेत करीब 50 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा में शामिल होने वाले शिवराम मेहता सहित सभी लोगों का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, सांगोद नगर निकाय चुनाव प्रभारी एवं किशनगंज विधायक ललित मीणा, उपप्रधान ओम नागर अडूसा, भाजपा सांगोद देहात मंडल अध्यक्ष मुरारी मेहता, मंडल महामंत्री प्रेम गौतम सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sangod, Kota | Sep 1, 2026
कोटा ग्रामीण के मोडक थाना पुलिस को मिली बडी सफलता चाकू मारकर जनता में भय व्याप्त करने वाले दो आरोपी गिरफतार आम सडक पर व्यक्ति को बनाया निशाना, गिरफतार अपराधीं का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड है, घटना में प्रयुक्त दो धारदार चाकुओ को किया जप्त
Sangod, Kota | Sep 1, 2026
छबड़ा निकाय चुनाव में नामांकन के दौरान सामने आई अजीब स्थिति, कांग्रेस ने वार्ड 20 से गोलू सुमन को सिंबल जारी कर बनाया था प्रत्याशी, मगर सुमन ने कांग्रेस को ठुकरा बीजेपी की ज्वाइन अंतिम समय तक कांग्रेस घोषित प्रत्याशी का करती रही इंतजार मगर नहीं पहुंचा प्रत्याशी आवेदन करने, अब कांग्रेस को 34 वार्डो में ही लड़ना होगा चुनाव, #बारांकांग्रेस #बारांभाजपा #कांग्रेस #भाजपा #बारां #छबड़ा
Sangod, Kota | Sep 1, 2026
कोटा नगर निगम चुनाव के टिकट कटने के बाद बोली महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम में किसी की चापलूसी नही करती, संगठन के साथ चलती हूं, में किसी गुटबाजी में नही हूं
Sangod, Kota | Sep 1, 2026