नामांकन के बाद कांग्रेस को झटका, कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मेहता समेत 50 लोगों ने थामा भाजपा का दामन
सांगोद। नगर पालिका चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सांगोद में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मेहता समेत करीब 50 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भाजपा में शामिल होने वाले शिवराम मेहता सहित सभी लोगों का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, सांगोद नगर निकाय चुनाव प्रभारी एवं किशनगंज विधायक ललित मीणा, उपप्रधान ओम नागर अडूसा, भाजपा सांगोद देहात मंडल अध्यक्ष मुरारी मेहता, मंडल महामंत्री प्रेम गौतम सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sangod, Kota | Sep 1, 2026