*कांग्रेस महिला ब्लॉक अध्यक्ष दृष्टि सुमन भाजपा में शामिल*
कांग्रेस की महिला इकाई की ब्लॉक अध्यक्ष दृष्टि सुमन ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सांगोद क्षेत्र में कांग्रेस को लगे इस झटके के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अपने निजी आवास पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में दृष्टि सुमन को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कराई।
Sangod, Kota | Sep 1, 2026