ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के राम मंदिर के पास खड़ी मारुति वैन चोरी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
मारुति वैन के मालिक संतोष विश्वकर्मा ने गुरुवार की सुबह बताया कि उनकी मारुति वैन घर के समीप राम मंदिर के पास खड़ी थी, दिनदहाड़े जिसे अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं लग पाया है,पुलिस से मामले की शिकायत की गई है पुलिस जांच में जुटी है।