पंडारक: पंडारक थाना क्षेत्र के दरगाहीटोला में सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत: बाढ़ से घर लौट रहा था किशोर
Pandarak, Patna | Jun 23, 2026 पंडारक थाना क्षेत्र के दरगाही टोला के पास सड़क दुर्घटना में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह साढ़े 9 बजे परिजनों ने बताया कि मृतक हरदीप कुमार पंडारक थाना क्षेत्र के गोपकिता में शादी समारोह में भोज खाने के बाद बाढ़ के दयालचक अपने ममेरे भाई को पहुँचाकर वापस बाइक से घर गोपकीता लौट रहे थे। इसी दौरान पंडारक के दरगाही टोला के पास ये हादसा हुआ।