प्रतापगढ़: उदईशाहपुर गांव से लापता युवक की खोज में दर-दर भटक रहे परिजन, थाने पर दी गुमशुदगी की तहरीर
उदईशाहपुर गांव निवासी बेरतती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका 18 वर्षीय बेटा मानसिक रूप से बीमार रहता है। बीते सप्ताह वह घर से निकाला और लौट कर नहीं आया। हर संभावित स्थान पर उसकी खोज की गई पर उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे पीड़ित ने थाने पर गुमसुदगी की तहरीर देकर युवक के खोजे जाने की मांग की है।