प्रतापगढ़: खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन ने सदर समेत जिले में छापेमारी कर 13 कुंतल रेडीमेड मिठाई कराई नष्ट
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा दीपवाली पर्व के दृष्टगत सदर समेत जिले में छपेमारी कर 13 कुंतल रेडीमेड मिठाई को नष्ट कराया गया है।जानकारी देते हुए गुरुवार सुबह 10 बजे खाद्य सुरक्षाअधिकारी अजय सिंह ने बताया की सभी दुकानों पर चेकिंग की जा रही है।अलग अलग इलाके में मिली 13 कुंतल मिठाई जिसमे रसगुल्ला, पापड़ी बर्फी आदि खराब थी, उसे गड्ढा खोद कर नष्ट किया गया।