प्रतापगढ़: बाबूगंज बाजार में घरेलू खरीदारी करने आए युवक को पीटा गया, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले रामकिशोर कनौजिया का अंतू थाना क्षेत्र के जोगीपुर के कुछ युवको से रंजिश चल रही है। बुधवार को रामकिशोर अंतू नगर पंचायत के बाबूगंज बाजार में सामान की खरीदारी करने आया हुआ था। तभी पुरानी रंजिश के चलते जोगीपुर के कुछ युवकों से विवाद होने लगा। विवाद के दौरान ही उक्त लोगों ने रामकिशोर को मारपीट।