प्रतापगढ़: एसपी और एडिशनल एसपी ने त्योहार के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न चौराहों पर कराई सघन चेकिंग
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉक्टर अनिल कुमार, एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्र अधिकारी नगर शिवनारायण बैश द्वारा बुधवार की शाम 6:30 बजे जनपद के विभिन्न चौराहा पर चेकिंग की गई। घंटाघर पंजाबी मार्केट श्रीराम तिराहा ट्रेजरी चौराहा समेत विभिन्न जगहों पर त्यौहार की दृष्टिगत संदिग्घ व्यक्तियों व वाहनों की सतर्क नजर रखते हुए चेकिंग कराई गई।