प्रतापगढ़: जिला कचहरी के जूनियर बार एसोसिएशन के चुनाव में 12 सदस्य निर्विरोध चुने गए, 47 उम्मीदवारों का पर्चा वैध
जिला कचहरी के जूनियर वाले संगठन चुनाव में 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नाम वापसी प्रक्रिया में किसी ने नामांकन वापस नही लिया। कुल 47 उम्मीदवारो का नामांकन स्वीकृत हुआ है। जानकारी देते हुए गुरुवार सुबह 10 बजे एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देव नारायण शुक्ला ने बताया की कुल 47 उम्मीदवारों के नामांकन वैध मिले है। जबकि 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।