पोड़ैयाहाट: गोली कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की घोषणा के उपरांत लगभग ढाई दिन बाद पोड़ैयाहाट में खुलनी शुरू हुईं दुकानें
गोली कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की घोषणा के उपरांत शनिवार के अपराह्न लगभग ढाई दिन बाद पोड़ैयाहाट में दुकानें खुलनी शुरू हो गई।गुरुवार के सुबह पौने दस बजे पोड़ैयाहाट के मुखिया अनुपम भगत पर जान मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को ले बाजार बंद कर रखा था।अब धीरे धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है।