हमीरपुर: हमीरपुर में चकबंदी कार्यालय में रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर लेखपाल व लिपिक हुए निलंबित
एरियर बनाने के नाम पर चकबंदी लेखपाल से वहां तैनात बाबू द्वारा रिश्वत मांगने का प्रकरण गरमा गया है।चकबन्दी लेखपाल ने रिश्वत देकर खुद वीडियो बनाकर वायरल करने पर जिलाधिकारी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुये कार्यवाही की है। जिलाधिकारी ने बाबू व लेखपाल को निलंबित कर चकबंदी अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया था।