हमीरपुर: नदेहरा में कुएं में गिरा बछड़ा, फायर ब्रिगेड की मदद से बछड़े को निकाला गया बाहर
नदेहरा में एक सूखे कुएं में बछड़े के गिर जाने से ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जिस पर पुलिस व फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बछड़े को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। ललपुरा थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि थाना क्षेत्र के नदेहरा में एक कुएं में एक गाय के बछडा के गिरने की सूचना मिली थी।