हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में सभासद ने बिजली समस्या हल न होने पर दी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
कस्बे के अमिलिया थोक के वार्ड 9 के सभासद सुमित वर्मा ने बताया है कि अमिलिया थोक मे एक ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई की जाती है। भारी संख्या में विद्युत कनेक्शन के चलते अत्यधिक लोड होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर से फेस गायब हो जाता है तथा केबिल में आग लग जाती है। जिससे छात्र, मजदूर, फैक्ट्री कामगार, महिलाएं व बच्चे उमस भरी गर्मी में बेहद परेशान होते हैं।