हमीरपुर: कुछेछा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से लोडर वाहन हाइवे किनारे खाई में गिरा, चालक हुआ घायल
कुछेछा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दारा सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली इलाके के कुछेछा में अज्ञात वाहन ने लोडर को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से सड़क किनारे खाई में लोडर जा घुसी। इस हादसे में बुरी तरह से लोडर में फंसे चालक को हेड कांस्टेबल बबलेश यादव व अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सदर अस्पताल पंहुचाया गया है।