हमीरपुर: ग्रामीणों ने सब स्टेशन टेढ़ा के लाइनमैन पर उगाही का आरोप लगाकर डीएम से की शिकायत
सुमेरपुर क्षेत्र के सब स्टेशन टेढ़ा के लाइनमैन पर धन उगाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता विद्युत से लाइनमैन को हटाने की मांग की है। बरुआ क्षेत्र के ग्रामीण अमृतलाल पांडे, ऋतुराज सिंह, रामाश्रय, भागवत, अर्जुन आदि ने बताया है कि लाइनमैन दिलीप वर्मा की उदासीनता के कारण पावर हाउस टेढ़ा से संचालित बरुआ भौंरा की बिजली हमेशा खराब ही बनी है