मवाना: गुरुवार को दूसरे दिन तहसील प्रशासन की टीम ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए किसानों से संपर्क कर किया जागरूक
Mawana, Meerut | Nov 21, 2024 अफसर के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम लगातार वायु प्रदूषण रोकने के प्रयास में मवाना तहसील देहात क्षेत्र में घूम कर जहां किसानों को जागरुक कर रही है। वहीं किसानों को चेतावनी भी दी जा रही है कि कोई भी किसान पराली ना जलाए। जिस कारण प्रदूषण बढ़ता है। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे तक तहसील प्रशासन की टीम किसानों को जागरूक करने के लिए देहात क्षेत्र में दौड़ते रही।