सेवा संकल्प अभियान के तहत जैसीनगर में नेत्र स्वास्थ्य शिविर आयोजित
लगभग 500 व्यक्तियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण, कमजोर दृष्टि वाले व्यक्तियों को चश्मे वितरित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसीनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह की अध्यक्षता में नेत्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की सफलता में बीएमओ डॉक्टर एल.एस. शाक्य का प्रभावी सहयोग रहा। सीएमएचओ के मार्गदर्शन में शिविर में ब्लॉक जैसीनगर के समस्त ग्रामों से आए लगभग 500 व्यक्तियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्रों से कमजोर व्यक्तियों को आवश्यक चश्मे भी प्रदान किए गए।
शिविर में चित्रकूट, जिला अस्पताल सागर तथा मेडिकल कॉलेज सागर से नेत्र चिकित्सक उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण जनों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
#SwachhataHiSeva #jansamparkMP #sagar
4 views | Sagar, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026