पालीगंज: भेहरिया इंग्लिश गांव के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल
पालीगंज के भेहरिया इंग्लिश गांव के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक महाबलीपुर में भर्ती कराया गया है। जहां घायल बाइक सवार का इलाज चल रहा है, बाइक सवार की पहचान अरवल जिले के भदासी गांव का रहने वाला अजय कुमार बताया जा रहा है। जो किसी काम से अपने बाइक पर सवार होकर पालीगंज आया हुआ था।