पालीगंज: चंढोस गांव के पास बाइक की टक्कर से एक बच्चा हुआ घायल
पालीगंज के सिंगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंढोस गांव के पास बाइक की टक्कर से एक 10 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल बच्चे का इलाज चल रहा है, घायल बच्चे की पहचान 10 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में की जा रही है। घायल बच्चा के बारे में लोगों ने बताया कि वह बाजार में खरीदारी के लिए आया हुआ था।