पिपरई: मछलियां पकड़ते समय पुलिया से गिरकर नाले में बहा सिलावन गांव का 7 साल का मासूम,
पिपरई थाना क्षेत्र के सिलावन गांव का एक 7 साल का बच्चा पुलिया पर बैठकर मछलियां पकड़ रहा था,इसी दौरान वह नीचे गिर गया,जिसके कारण नाले के पानी में तेज बहाव में बह गया। अन्य बच्चों ने परिजनों को सूचना दी,जिसके बाद वह लोग तलाश करने के लिए पहुंचे, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका है। पानी में डूबे बच्चे का नाम अमान उर्फ जहूरा,पिता चटकल खांन उम्र 7 साल है ।