पिपरई: ग्राम खैराई निवासी 33 वर्षीय महिला के साथ खेत में निकलने पर हुए विवाद पर से तीन लोगों ने की मारपीट
मिली जानकारी अनुसार पिपरई थाने में ग्राम खैराई निवासी 33 वर्षीय चंद्रेशवाई पत्नी मलखान सिंह अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम खैराई में उसके खेत पर,निकलने पर विवाद के चलते उसके साथ लालाराम,लीलाबाई,शशि वाई सभी निवासी खैराई ने अश्लील गालियां देते हुए,मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी। पिपरई थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।