पिपरई: पिपरई-अशोक नगर रोड पर बने स्टॉप डैम में मिले अज्ञात शव की शिवपुरी जिला निवासी शख्स के रूप में हुई पहचान
शव की पहचान मुनीराम आदिवासी पुत्र दयाराम आदिवासी निवासी पडोर थाना मायापुर जिला शिवपुरी हाल निवास ग्राम बमूरिया थाना पिपरई के रूप में हुई।यहां हम आपको बता दें कि रविवार को ओर नदी के स्टाप डैम में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पिपरई पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को दफनवा दिया था,जिसकी मंगलवार को पहचान हो गई।पहचान मृतक के परिजनों द्वारा की गई।