पिपरई: पिपरई के इंदिरा कॉलोनी में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान भोपाल में मौत,
पिपरई नगर में विगत दिनों हुई मारपीट के दौरान घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई, नगर के इन्द्रा कालोनी निवासी हरनाम पुत्र भैयालाल आदिवासी का विवाद 21 जुलाई को रात के समय बृजभान,सुशील,राजेंद्र आदिवासी से पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था, जिसमें बृजभान,सुशील,राजेंद्र आदिवासी ने मिलकर लाठी-डंडे से हरनाम आदिवासी कों बुरी तरह से पीटा था ।