पिपरई: पिपरई में फल व सब्जी विक्रेताओं ने स्थान परिवर्तन को लेकर जताया विरोध, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन
पिपरई के बाजार में जगह-जगह ठेला एवं फुटपाथ पर रखकर सब्जी व फलों की बिक्री करने वाले लोगों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का प्लान नगर परिषद ने तैयार किया है। इसके चलते उन्हें स्कूल के पास वाले स्थान पर दुकानें लगाने नोटिस भी दे दिए हैं। इसी का गुरुवार को सभी पिपरई के सब्जी विक्रेताओं ने विरोध किया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।