पिपरई: ग्राम आकेत में शंकर जी के शिवलिंग को उखाड़ कर फेंकने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पिपरई थाने में मामला दर्ज
पिपरई थाने में ग्राम आकेत निवासी 52 वर्षीय भगवान सिंह पुत्र कमल सिंह लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह आज सोमवार को गांव के माता मंदिर में पूजा करने गया था। मंदिर निर्माणाधीन होने से माता जी की कई मूर्तियां मंदिर के बाहर रखी थी। गांव का हल्के पुत्र रामसेवक लोधी आया और माता की मूर्तियों को उठाकर फेंकने लगा तथा शंकर जी के शिवलिंग को उखाड़ कर फेंक दिया।