समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गांव में शौच के लिए गई युवती से छेड़खानी
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम करीब 8:00 बजे घर के पास खेत में शौच करने गई एक युवती से छेड़खानी की गई। इस दौरान युवती ने जब विरोध किया गया तो उसके साथ मारपीट की गई।शोर पर जब युवती का भाई पहुंचा तो मनचलों ने उसकी भी पिटाई कर दी। हल्ला होने पर जब ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो मनचले वहां से फरार हो गए।