समस्तीपुर: शहर के 12 पत्थर मोहल्ला में पुराने खंडहरनुमा मकान में युवक का शव मिला, एसपी संजय पांडे ने दी जानकारी
समस्तीपुर शहर के 12 पत्थर मोहल्ला स्थित एक पुराने खंडहरनुमा मकान में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिला। माना जा रहा है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई है। शव के आसपास भारी मात्रा में नशीली दवा के खाली रैपर, डिस्पोजल सीरीज आदि बरामद की गई है। मृतक युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ गांधी के रूप में की गई है।