समस्तीपुर: शहर के 12 पत्थर मोहल्ले में खंडहर मकान में युवक का शव मिला, ASP सह SDPO1, नगर थाने व FSL की टीम मौके पर पहुंची
समस्तीपुर जिला के नगर थानान्तर्गत मंगलवार की दोपहर करीब 13:00 बजे में ग्राम-बारह पत्थर वार्ड संख्या-38 में हरसिंहपुर कोठी निवासी विजय सिंह के अर्द्धनिर्मित एवं खंडहरनुमा मकान में एक शव मिला । सूचना पर ASP सह सदर SDPO1 संजय कुमार पाण्डेय ने घटनास्थल का लिया जायजा। पुलिस व FSL की टीम घटनास्थल पहुंच जांच में जुटे।