ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के चरका गांव से 27 वर्षीय महिला हुई लापता, परिजनों ने थाने में दी तहरीर
पपौंध थाना क्षेत्र के चरका गांव से 27 वर्षीय महिला घर से अचानक कहीं लापता हो गई है।परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारी में महिला का पता लगाया है लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला है। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे हैं और पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने मामले पर गुम इंसान दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है ।