ब्यौहारी: ब्यौहारी में जय भीम बोलने पर युवक के साथ हुई मारपीट मामले में आरोपियों पर बढ़ाई गई एससी-एसटी एक्ट की धारा
ब्यौहारी में वैवाहिक कार्यक्रम में बैंड बजाने गए युवक ने जय भीम बोला था जिस पर मारपीट हुई थी अब आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। पहले पुलिस ने इस मामले पर डब्बू गौतम एवं शिवांशु गौतम पर गाली गलौज एवं मारपीट की धारों पर मामला दर्ज किया था मीडिया में खबरें प्रकाशित हुई जिसके बाद पुलिस ने अब दोनों आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई।