ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टिहकी गांव में खेत को लेकर विवाद, हुई मारपीट मामला दर्ज
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टिहकी गांव में खेत को लेकर विवाद हो गया जिसमें मारपीट की घटना हुई है। मनेलाल बंसल के साथ कमलेश ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। मनेलाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कमलेश पर विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार की शाम पुलिस ने मामले की जानकारी दी है।