Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image
image

वन महोत्सव: 18.45 हेक्टेयर में 18,450 पौधों का होगा वृक्षारोपण, 10 साल तक होगी देखभाल ▪️"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने लिया पौधा लगाने का संकल्प, जिपं उपाध्यक्ष डॉ.हितेश गवेल रहे मुख्य अतिथि खरसिया। आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा वन परिक्षेत्र खरसिया अंतर्गत परिक्षेत्र सोनबरसा के ग्राम भैनापारा में रविवार को भव्य वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती लीला पटेल ने बताया कि कैम्पा मद योजना के तहत खरसिया विकासखंड के ग्राम सोनबरसा, भैनापारा और गीधा की कुल 18.450 हेक्टेयर वन भूमि को वृक्षारोपण के लिए चयनित किया गया है। इसके अंतर्गत कक्ष क्रमांक 1194 पीएफ में 18,450 मिश्रित प्रजाति के पौधे जैसे कचनार, सागौन, जामुन, आम, खम्हार लगाए जाएंगे। शासन द्वारा निर्धारित इस लक्ष्य के पौधों की देखरेख अगले 10 वर्षों तक वन विभाग द्वारा की जाएगी। योजना में फैंसिंग, जल आपूर्ति और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था भी शामिल है, ताकि पौधों की सम्पूर्ण देखभाल सुनिश्चित हो सके। ▪️"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को मिला समर्थन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की महत्वाकांक्षी योजना "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत अपने नाम की पट्टिकाओं के साथ एक-एक पौधा रोपित किया और उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत खरसिया के उपाध्यक्ष डॉ.हितेश गवेल ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि इस वृहद कार्य की देखभाल करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे ने कहा कि पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग के साथ-साथ यहां के हर ग्रामीण की है। उन्होंने पौधों के संवर्धन के उपायों की भी जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह खरसिया विकासखंड के लिए शासन द्वारा स्वीकृत वृहद प्रोजेक्ट है। 3 से 5 साल में पौधे पूर्ण आकार लेंगे और पूरे क्षेत्र को सुंदर वातावरण प्रदान करेंगे। ▪️इनकी रही उपस्थिति कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष डॉ.हितेश गवेल, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी पटेल, सरपंच अनहित भैनाजी, शुकवारीन सिदार, मोती महंत, योगेंद्र सिंह पांडे, ओमप्रकाश राठौर, शिवचरण महिष, रिंकू महंत, सुरेश चौहान, प्रियंका चौहान, मनोज कुमारी सहित महिला समूहों की महिलाएं, ग्रामवासी एवं वन विभाग खरसिया के परिक्षेत्र सहायक विजय दीक्षित, टंकेश्वर राठिया, गोवर्धन राठौर और समस्त वनकर्मी उपस्थित रहे।

Kharsia, Raigarh | Jul 6, 2026
वन महोत्सव: 18.45 हेक्टेयर में 18,450 पौधों का होगा वृक्षारोपण, 10 साल तक होगी देखभाल ▪️"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने लिया पौधा लगाने का संकल्प, जिपं उपाध्यक्ष डॉ.हितेश गवेल रहे मुख्य अतिथि खरसिया। आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा वन परिक्षेत्र खरसिया अंतर्गत परिक्षेत्र सोनबरसा के ग्राम भैनापारा में रविवार को भव्य वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती लीला पटेल ने बताया कि कैम्पा मद योजना के तहत खरसिया विकासखंड के ग्राम सोनबरसा, भैनापारा और गीधा की कुल 18.450 हेक्टेयर वन भूमि को वृक्षारोपण के लिए चयनित किया गया है। इसके अंतर्गत कक्ष क्रमांक 1194 पीएफ में 18,450 मिश्रित प्रजाति के पौधे जैसे कचनार, सागौन, जामुन, आम, खम्हार लगाए जाएंगे। शासन द्वारा निर्धारित इस लक्ष्य के पौधों की देखरेख अगले 10 वर्षों तक वन विभाग द्वारा की जाएगी। योजना में फैंसिंग, जल आपूर्ति और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था भी शामिल है, ताकि पौधों की सम्पूर्ण देखभाल सुनिश्चित हो सके। ▪️"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को मिला समर्थन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की महत्वाकांक्षी योजना "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत अपने नाम की पट्टिकाओं के साथ एक-एक पौधा रोपित किया और उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत खरसिया के उपाध्यक्ष डॉ.हितेश गवेल ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि इस वृहद कार्य की देखभाल करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे ने कहा कि पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग के साथ-साथ यहां के हर ग्रामीण की है। उन्होंने पौधों के संवर्धन के उपायों की भी जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह खरसिया विकासखंड के लिए शासन द्वारा स्वीकृत वृहद प्रोजेक्ट है। 3 से 5 साल में पौधे पूर्ण आकार लेंगे और पूरे क्षेत्र को सुंदर वातावरण प्रदान करेंगे। ▪️इनकी रही उपस्थिति कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष डॉ.हितेश गवेल, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी पटेल, सरपंच अनहित भैनाजी, शुकवारीन सिदार, मोती महंत, योगेंद्र सिंह पांडे, ओमप्रकाश राठौर, शिवचरण महिष, रिंकू महंत, सुरेश चौहान, प्रियंका चौहान, मनोज कुमारी सहित महिला समूहों की महिलाएं, ग्रामवासी एवं वन विभाग खरसिया के परिक्षेत्र सहायक विजय दीक्षित, टंकेश्वर राठिया, गोवर्धन राठौर और समस्त वनकर्मी उपस्थित रहे। - Kharsia News