ऑपरेशन अमानत: RPF ने ₹97 हजार नकद सहित लैपटॉप बैग लौटाया
कोडरमा: आरपीएफ कोडरमा ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन संख्या 13306 डाउन के साधारण कोच में छूटा लैपटॉप बैग बरामद कर उसके मालिक को सुरक्षित सौंप दिया। जांच के दौरान बैग से ₹97,000 नकद मिले, जिसकी जानकारी शिकायतकर्ता ने शिकायत में नहीं दी थी। उचित सत्यापन के बाद बैग व पूरी नकदी कैमूर (बिहार) निवासी अनिल कुमार को सौंप दी गई। यात्री ने आरपीएफ की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।