*ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।*
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मेरा युवा भारत, कोडरमा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के तहत विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिता - समूह गान, समूह नृत्य, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म/ रिल्स, चित्रकला, भाषण एवं नारा लेखन का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थान से विभिन्न प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने कला एवं कौशल का प्रयोग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्रशिक्षु प्रिया एवं समूह द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
तदोपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी अतिथियों, प्रशिक्षुओं, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं प्रतिभागियों को स्वागत कर कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
मेरा युवा भारत, कोडरमा के लेखाकार मो. नैयर परवेज एवं सदस्य सोनू के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मोहित तिवारी और सभी निर्णायक मंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के विभिन्न नियमों से अवगत कराया ।
उक्त कार्यक्रम के *समूह गान* में प्रथम - कुंदन एवं समूह, *समूह नृत्य* में प्रथम - *कविता लेखन* में प्रथम - आयुष कुमार,द्वितीय - नंदनी कुमारी एवं तृतीय - प्रियंका कुमारी, *नुक्कड़ नाटक* में प्रथम - रहीस एवं समूह एवं द्वितीय - आयुष एवं समूह *शॉर्ट फिल्म/ रिल्स* में प्रथम - पूनम कुमारी द्वितीय सोनी कुमारी एवं तृतीय- सचिन कुमार राणा, *चित्रकला* में प्रथम - अंजली कुमारी द्वितीय - श्रेया सिन्हा एवं तृतीय - सुशांत राज, *भाषण* में प्रथम - रवि राजन द्वितीय - मनीष कुमार एवं तृतीय - मनीषा, *स्लोगन लेखन* में प्रथम साक्षी कुमारी द्वितीय - तेजवंत कुमार एवं तृतीय स्थान किरण कुमारी प्राप्त किया ।
*कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।*
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में डॉ मोहित कुमार तिवारी, मनीष कुमार सिंह, डॉ रामकृष्ण प्रसाद, डॉ इंद्र कुमार जायसवाल, मनीष कुमार सिन्हा, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, बिनीता कुमारी, सुधीर साव , सुप्रिया गौरव गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
*इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मोहित कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा मुक्त युवा वर्तमान भारत का सबसे मजबूत स्तंभ है । राष्ट्र के विकास में नशा बाधक होता है। हम सभी का दायित्व की हमें सभी को नशा मुक्ति हेतु जागरूक करना होगा। सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम का उद्देश्य युवा वर्ग को नशा के दुष्प्रभावों से जागरूक करना है ।*
कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान के छात्र और छात्राएं, शिक्षक एवं प्राध्यापक ,भारत कोडरमा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सहित महाविद्यालय के बी॰ एड॰ सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु एवं सभी सहायक प्राध्यापक सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।
*कार्यक्रम का मंच संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ इंद्र कुमार जायसवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन मो. नैयर परवेज ने किया।*