सीए, सीएमए एवं सीएस फाउंडेशन परीक्षाओं में ग्रिज़ली विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पाँच विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की व्यावसायिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाई है। विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी), सीएमए (कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी) एवं सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) फाउंडेशन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं समर्पण का परिचय दिया है। विद्यालय की सुकांक्षा कंधवे, खुशी जैन एवं यश जैन ने सीए फाउंडेशन परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। वहीं आकांक्षा भदानी ने सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता अर्जित की है तथा निष्ठा भदानी ने सीएस फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, निरंतर अभ्यास एवं लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त संदेश में कहा, "ग्रिज़ली विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।" विद्यालय परिवार की ओर से समन्वयक जितेन्द्र कुमार चौधरी, विजय कुमार सिंह, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, प्रीति जगनानी, शिक्षकों रथीन बर्धन, अमित कुमार राय, सुजन कुंडू, सिंपल कुमारी, संतोष कुमार, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार एवं स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों के बल पर भविष्य में भी समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा ग्रिज़ली विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर गौरवान्वित करते रहेंगे। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी नई प्रेरणा मिलेगी और वे भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।