नवाबगंज: मौत से जंग लड़ते हुए नीतेश ढाबे तक पहुंचा, कागज पर लिखे आरोपियों के नाम; फिर तोड़ा दम
एक तरफ जिंदगी बचाने की जद्दोजहद… दूसरी तरफ अपने साथ हुई वारदात के आरोपियों को सामने लाने की कोशिश। सीतापुर के व्यापारी नीतेश मौर्य ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हार नहीं मानी। वह किसी तरह खेतों के रास्ते घिसटते हुए एक ढाबे तक पहुंचा। बोलने की हालत नहीं थी, तो कागज और पेन मांगकर अपनी बात लिखी। बताया जा रहा है कि उसने कागज पर आरोपियों के नाम लिखे।