जमुई: काला गांव में ससुराल वालों ने दामाद की हत्या कर शव को घर के पीछे दफनाया, मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस ने शव निकाला
Jamui, Jamui | May 22, 2026 काला में ससुराल वालों ने घरेलू विवाद में दामाद जितेंद्र पंडित की हत्या के बाद शव को घर के पीछे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसकी भनक किसी तरह पुलिस को लग गई। उंसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सतीश सुमन व मोहनपुर थाना प्रभारी के द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट की निगरानी में दफन किये गए शव को शुक्रवार की शाम 5:00 बजे निकाला गया। और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।