नवाबगंज: तहसील में उमड़ी फरियादियों की भीड़, जमीन विवाद और अवैध कब्जों पर फूटा लोगों का गुस्सा
नवाबगंज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव और कस्बों से पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, अवैध कब्जा, बिजली, पेंशन और राजस्व से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने शिकायतें रखीं।समाधान दिवस में सबसे ज्यादा मामले भूमि विवाद और पैमाइश से जुड़े सामने आए। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से श