मुरैना नगर: गंगा पब्लिक स्कूल में 4 शिक्षकों ने दिया इस्तीफा, साथी शिक्षक पर लगाया बच्चियों के साथ अनैतिक स्पर्श करने का आरोप
शहर की सब्जी मंडी के पास बने गंगा पब्लिक स्कूल में चार शिक्षकों ने स्कूल से सामूहिक इस्तीफा दे दिया, वहीं शिक्षकों ने आरोप लगाए हैं कि स्कूल में पढ़ने वाले शिक्षक के द्वारा बच्चियों के साथ अनैतिक स्पर्श किया जाता है, इसकी शिकायत प्रबंधन से भी की गई लेकिन उसके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस कारण शिक्षकों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है ।