मुरैना नगर: पुलिस परेड ग्राउंड में रोटरी मेडिकल मिशन कैंप में 2 दिन में 50 निशुल्क कृत्रिम पैर किए गए वितरित
पुलिस परेड ग्राउंड में 26 मार्च से 2 अप्रैल तक रोटरी मेडिकल मिशन राहत -2 कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब 300 डॉक्टर दूर दराज से मरीज के उपचार और उनके ऑपरेशन के लिए बुलाए गए हैं ,बता दें कि कलेक्टर अंकित अस्थाना के मार्गदर्शन में कई मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन और उनके उपचार की व्यवस्था भी की गई है ।2 दिन बाद कृत्रिम हाथ वितरण किए जाएंगे।