मंझनपुर: नया नगर में शराब के नशे में दबंगों ने युवक को लाठी से पीटा, जान से मारने की दी धमकी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
मंझनपुर कस्बे के नया नगर द्वितीय मोहल्ले में मंगलवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब आम की लोडिंग के लिए जा रहे एक युवक पर मोहल्ले के ही दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक अहमद उमर पुत्र मोहम्मद अली ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और चिकित्सीय परीक्षण की मांग की है।