चाईबासा शहर में हिंदू जागरण मंच के बैनर तले हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों और मुहल्लों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया। इस शोभायात्रा में श्री राम भगवान के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं की भव्य झांकी भी शामिल की गई थी। शोभा यात्रा में काफी संख्या में महिला पुरुष भी शामिल रहे।