सिराथू: समूह का पैसा लेने वाली महिलाओं का हो रहा है शोषण, महिलाओं ने कोखराज थाने में की शिकायत, डीएम से भी करेंगी शिकायत
मंगलवार शाम कोखराज थाना इलाके की महिलाएं पहुंची थी।महिलाओं ने बताया कि भरवारी के कुछ लोग समूह बनवाकर महिलाओं को उधार पैसे देते हैं।कहा फ़िर डेढ़ गुना ज्यादा पैसे वसूले जाते हैं।इन महिलाओं ने बताया कि इनका शोषण किया जा रहा।वसूली करने वाले कॉपी पर नही चढ़ाते और उधारी बनी रहती है।कहा-मानसिक तनाव रहता है।मामले की शिकायत अब जिला अधिकारी से करेंगी।