सिराथू: महुवारी गाँव में समोसा लेने गया किशोर लापता, नानी को देखने माँ के साथ आया था ननिहाल
सैनी थाना इलाके के महुवारी गांव से किशोर सोमवार शाम लापता हो गया है मन्दर गांव की कुशमा देवी ने मंगलवार शाम थाना सैनी जाकर एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया है और बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा शुभम गांव की दुकान से समोसा लेने को कहकर गया था लेकिन वह नहीं लौटा।अनहोनी की आशंका को देखते हुए कुशमा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।