महोबा: जगतपुर गड़िया गांव में युवक पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप
Mahoba, Mahoba | Jul 14, 2026 मुकेश ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि जमीन विवाद और शराब पीने से मना करने पर गांव के तीन लोगों ने बीयर की बोतल, पत्थरों और धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसका पैर और जबड़ा टूट गया। झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद उसने आरोप लगाया कि अजनर पुलिस ने आरोपियों से मिलीभगत कर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।