-#मूर्ति स्थापना के साथ गणेश महोत्सव शुरू ,जयकारों से गूंजा पंडाल...
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#घुमारवीं में 18वें वार्षिक गणेश उत्सव का शुभारंभ बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ हुआ। साईं सिद्धिविनायक सेवा समिति घुमारवीं द्वारा सैनिक विश्राम गृह के पास बस स्टैंड घुमारवीं में आयोजित इस उत्सव के लिए गणेश मूर्ति को ढोल नगाड़ों के साथ भगेड़ से लाया गया और विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।
-#इस अवसर पर हारे का सहारा कामरू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष कमल महाजन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर कमल महाजन ने कहा कि गणेश उत्सव हमें एकता, भाईचारे और सकारात्मक सोच का संदेश देता है। भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनकी आराधना से सभी कार्य सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि साईं सिद्धिविनायक सेवा समिति पिछले 18 वर्षों से इस उत्सव का आयोजन कर सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
-#समिति के अध्यक्ष विशाल सोनी ने बताया कि उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे पूजन व आरती, शाम 6:30 से 7:30 बजे सायंकाल आरती तथा 7:30 से 10 बजे तक भजन संध्या होगी। 23 सितंबर को दोपहर 2 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा तथा 24 सितंबर शुक्रवार सुबह 11 बजे विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन शोभा यात्रा सैनिक विश्राम गृह घुमारवीं बाजार से भगेड़, कंदरौर, चांदपुर होते हुए लुहणू मैदान बिलासपुर तक जाएगी तथा लुहणू घाट पर विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
#BrightNewsBilaspur #BrightNewsGhumarwin #BrightNewsHimachal #Ghumarwin #GhumarwinNews #Bilaspur #BilaspurNews #HimachalNews #18thGaneshUtsav #GaneshMahotsav #GaneshMahotsav2026 #GaneshUtsavGhumarwin #GaneshMurtiSthapna #MurtiSthapna #GanpatiBappaMorya #GanpatiBappa #JaiGanesh #GaneshJi #Vighnaharta #SiddhiVinayak #SaiSiddhiVinayakSewaSamiti #SainikVishramGrah #BusStandGhumarwin #Bhaged #DholNagade #Mantrocharan #BhajanSandhya #Aarti #Pujan #VishalBhandara #Visarjan #ShobhaYatra #Kandraur #Chandpur #LuhnuMaidan #LuhnuGhat #KamalMahajan #VishalSoni #HareKaSahara #KamruShyamSewaSamiti #SanatanSanskriti #SanatanDharma #GaneshChaturthi #GaneshFestival #GhumarwinFestival #HimachalFestival #BreakingNews #LatestNews #BilaspurSamachar #GhumarwinSamachar #BrightNews