धनौरा: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, गजरौला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गजरौला। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी मीनाक्षी की शादी बुलंदशहर जिले के मालागढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगौता निवासी अतुल कुमार के साथ हुई थी।